बीकानेर abhayindia.com नवरात्रा अनुष्ठान में आज अष्टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में मुख्य पुजारियों ने मां दुर्गा का विशेष शृंगार किया।
वहीं घरों में पूजा-आरती के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। कोरोना के चलते मंदिरों में भीड़-भाड़ नहीं है। श्रद्धालु अपने घरों में पूजा अनुष्ठान कर रहे हैं। स्थानीय नत्थूसर गेट के बाहर स्थित पुष्करणा ब्राह्मण जाति की कुल देवी मां उष्टवाहिनी के मंदिर में दुर्गाष्टमी पर विशेष पूजन-शृंगार किया गया।
मां उष्टवाहिनी के लापसी का भोग लगाया गया। मन्दिर में सरकार की ओर से जारी कोरोना के दिशा निर्देश की पालना की गई। पुजारी पंडित शांतिस्वरूप रंगा ने बताया कि विश्व को कोरोना महामारी से बचाने के लिए मां से प्रार्थना कर, दुर्गासप्तशती के पाठ का वाचन किया गया। नत्थसूर गेट बाहर मां आशापुरा माता मंदिर में पुजारी नृसिंह, राजकुमार व्यास ने देवी प्रतिमा का शृंगार किया। मां के लापसी का भोग लगाया गया।













