Saturday, April 27, 2024
Hometrendingबिनानी कन्‍या कॉलेज में नवरात्रा पर्व : माता कात्यायनी के चरणों में...

बिनानी कन्‍या कॉलेज में नवरात्रा पर्व : माता कात्यायनी के चरणों में डांडिया नृत्य की धूम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बिनानी कन्या महाविद्यालय में नवरात्रा के छठें दिन छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य कर माता कात्यायनी को प्रसन्न किया गया। महाविद्यालय प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को होने वाले एक्टिवि‍टी डे के अन्तर्गत आज छात्राओं ने माता के चरणों में डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।

Binani Girls College
Binani Girls College

कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ जगदम्बा के पूजन व आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय सचिव गौरीशंकर व्‍यास ने बताया कि प्रत्येक स्त्री माँ स्वरूप में पहचानी जाती है, मातृ शक्ति की पूजा सिर्फ नवरात्रा के दिनों में नहीं बल्कि 365 दिन की जानी चाहिए। वर्तमान का समय महिला सषक्तिकरण का समय है, आज राष्ट्र में प्रत्येक क्षेत्र में महिला अपनी अग्रणी भूमिका का निवर्हन कर रही है। उन्होंने इस अवसर पर छात्राओं को परीक्षाओं में उत्तम परिणाम प्राप्त होने पर बधाई प्रेषित की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. चित्रा पंचारिया ने छात्राओं को अपनी पूर्ण शक्ति से अपने लक्ष्यों की तरफ अग्रसर होने के लिए कहा उन्होंने बताया कि वर्तमान में छात्राऐं सकारात्मक एवं कलात्मक सोच के साथ तकनीक को अपनाते हुए आगे बढ़ रहीं है।

इस अवसर पर अलग-अलग समूह में डांडिया रास किया, डांडिया नृत्य से महाविद्यालय प्रांगण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के व्याख्याता डॉ. अशोक व्यास ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular