Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमुस्लिम समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

मुस्लिम समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उमर फारूक खिदमतगार सोसायटी रामपुरा बीकानेर की तरफ से रामपुरा बस्ती लालगढ़ बीकानेर क्षेत्र के बच्चों के लिए दीन व दुनियावी तालीम हासिल करने पर हौसला अफजाई के लिए दूसरा जश्ने-ए-एजाज़ नामा (प्रतिभा सम्मान समारोह) रामदेव भवन, मुक्त प्रसाद रोड में आयोजित किया गया।

इस समारोह में प्रतिभावान छात्रों की सम्मानित किया गया, जिसमें 25 बच्चे जिन्होंने कुरान मुकम्मल किया और 10th स्टैंडर्ड में 10 बच्चों ने 70% से 95% तक अंक हासिल किए और 12th स्टैंडर्ड में 10 बच्चों ने 70% से 96% अंक हासिल किये एवं तीन बच्चे बीएससी नर्सिंग कर रहे हैं उक्त सभी को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के सचिव जनाब हाजी ग़ुलाम हुसैन जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए शहर के मोजीज हजरात अब्दुल मजीद खोखर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन यूआईटी हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि आज समाज का प्रत्येक बच्चा होनहार है बस उन्हें दिशा देने की ज़रूरत बतायी और शिक्षा पर ज़ोर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए नर्सिंग स्कूल पीबीएम अस्पताल के प्रिंसिपल अब्दुल वाहिद ने छात्रों की शिक्षा का महत्व बताते हुए केरियर काउंसलिंग कर उन्हें विस्तार से विभिन्न कोर्सेज के बारे में बताया।

समारोह को मौलाना इस्लामुद्दीन, मौलाना अब्दुल रहमान, संस्था के सदर लाल मोहम्मद, अश्फ़ाक ख़ान, शकील, अनीस, सलमान, आबिद अली, मोहम्मद हनीफ़, रसीद अहमद, सलाम, कुंवर नियाज़, बुल्ले शाह, अमीन शाह और मोहल्ले के मौजूद लोगों ने संबोधित किया। अंत में संस्था के सचिव गुलाम हुसैन द्वारा सभी का आभार प्रकट किया। मंच संचालन जनाब अनवर हुसैन ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!