Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपीबीएम अस्‍पताल में नेत्र जांच शिविर में 50 मरीज हुए लाभान्वित

पीबीएम अस्‍पताल में नेत्र जांच शिविर में 50 मरीज हुए लाभान्वित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नेत्र विभाग सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के तत्वावधान में विश्व रेटिना दिवस के अवसर पर रविवार को रेटिना स्पेशलिस्ट डॉ. शिल्पी कोचर के नेतृत्व में एक दिवसीय मधुमेह रेटिनोपैथी जाँच शिविर का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना जैन ने बताया कि शिविर में करीब 50 मरीज़ों के आँख के पर्दे की जाँच सहित अन्य जाँचें O.C.T. Machine एवं Fundus Camera द्वारा की गई।

रेटिना स्पेशलिस्ट डॉ. शिल्पी कोचर ने मरीजों को मधुमेह मे होने वाली आंखों की समस्याओं- विशेषतः रेटिनोपैथी के बारे मे जागरूक किया एवं नियमित आंखों के पर्दे की जांच के महत्व को समझाया। साथ ही विभाग में रेटिना क्लिनिक के अंतर्गत जिन मरीजों के आँख के पर्दे का इलाज आँख के पर्दे मैं लगने वाले इंजेक्शन द्वारा चल रहा है। उन्होंने अपने इलाज का अनुभव कैंप के मरीजों के साथ साझा किये। शिविर के सफल आयोजन में विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज, रेजिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी।

आपको बता दें कि भारतवर्ष मैं कुल 11.4 % लोग मधुमेह से ग्रसित हैं और इनमें से हर छठा मरीज़ डायबिटिक रेटिनोपैथी का शिकार है इसीलिए आँखों की नियमित जाँच से इन मरीजों का सही समय पर इलाज होने से नज़र में काफ़ी बेहतरी लायी जा सकती है। नियमित खून जाँच और ब्लड शुगर कंट्रोल के साथ-साथ लेज़र, आँख मैं लगने वाले इंजेक्शंस और ऑपरेशन के माध्यम से मरीज़ की नज़र मैं काफ़ी सुधार लाया जा सकता है। इन्हीं समस्याओं और इलाज के प्रति इन मरीज़ों को जागरूक करने के लिए नेत्र विभाग सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ने आज वर्ल्ड रेटिना डे के उपलक्ष्य मैं ये एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!