






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के माधव नगर में आपसी झगडे के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
सीओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया कि मृतक 35 वर्षीय चांदरतन नायक के शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है जबकि फरार आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें सक्रिय हो गई है। उन्होंने बताया कि चांदरतन और सुनील नायक ने कल रात माधव नगर में एक किराये के घर में एक साथ खाना खाया और शराब पी। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगडा हो गया। बात इतनी बढ गई कि एक दूसरे में हाथापाई हो गई। इस दौरान किसी धारदार वस्तु से चोट लगने से चांदरतन की मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी सुनील माधव नगर में बुलाकी गहलोत के घर में किराये पर रहता है जबकि चांदरतन सर्वोदय बस्ती का रहने वाला है।


