HometrendingBikaner Crime : सरकारी स्‍कूल की उप प्राचार्य का मोबाइल हैक कर...

Bikaner Crime : सरकारी स्‍कूल की उप प्राचार्य का मोबाइल हैक कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरकारी स्‍कूल की उप प्राचार्य का मोबाइल हैक कर उसके साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात जने के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादिया चौधरी कॉलोनी निवासी सुलोचना सुथार पत्‍नी गोपाल लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं सरकारी स्‍कूल में उप प्राचार्य पद पर कार्यरत हूं। अज्ञात शख्‍स ने मेरे साथ ऑनलाइन फॉड कर मेरे खाते में सरकारी स्‍कूल के खाते से 9,50,000 रुपए मेरे स्‍वयं के बचत खाते में जमा किए गए और मेरा मोबाइल हैक कर उक्‍त राशि फर्जी तरीके से फ्रॉडर द्वारा निकाल ली गई। मामले की जांच साइबर थानाप्रभारी रमेश सर्वटा को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular