Hometrendingबीकानेर में नगर निगम की कार्रवाई : स्‍कूल सीज, फायर एनओसी सहित...

बीकानेर में नगर निगम की कार्रवाई : स्‍कूल सीज, फायर एनओसी सहित मिली अन्‍य अनियमितताएं

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नगर निगम प्रशासन फायर एनओसी को लेकर सख्‍त एक्‍शन मोड पर आ गया है। इसी क्रम में शहर में बिना फायर एनओसी संचालित भवन संचालकों को बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किए गए है। इस बीच, निगम प्रशासन ने आज सुभाष मार्ग पर संचालित एक निजी विद्यालय को सीज किया।

निगम के फायर ऑफिसर रेवंत सिंह शेखावत की अगुवाई में पहुंची टीम ने यह सीज की कार्रवाई की। आग से सुरक्षा को लेकर निगम को शिकायत मिली थी। निगम प्रशासन ने तीन बार स्कूल प्रशासन को नोटिस भी दिए, जिसके बाद भी जवाब नहीं दिया गया। इस पर स्कूल सीज करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस निरीक्षक प्रदीप सिंह चारण, कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत सहित पुलिस जाब्‍ता तैनात रहा।
AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular