HometrendingBikaner Crime : निवेश का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, दो...

Bikaner Crime : निवेश का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, दो महिलाओं सहित नौ जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच एक और मामला सामने आया है। बीकानेर के कालासर गांव निवासी गोपीराम जाट पुत्र खेमारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने एक फर्जी वेबसाइट प्‍लेटफार्म पर निवेश का झांसा देकर 16,00,000 रुपए का फ्रॉड कर दिया।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर जयपुर के मुरलीपुरा स्‍कीम निवासी रजत शर्मा पुत्र श्रवण, झुंझुनू निवासी ईश्‍वर वर्मा पुत्र सांवरमल, सुरेन्‍द्र सैनी पुत्र हजारीलाल, विजय मौर्य पुत्र भानाराम, सुरेन्‍द्र बरबर पुत्र संतलाल, मुक्‍ताप्रसाद नगर सेक्‍टर पांच निवासी अनिल शर्मा, सुजानदेसर निवासी रेणु कच्‍छावा पत्‍नी सुरेन्‍द्र, खारी चारणान निवासी रवीना कुमावत व राजेश जैन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई खेताराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular