Tuesday, May 26, 2026
Homeदेशअंतिम सांस तक पार्टी के लिए समर्पित रहे मोतीलाल वोरा, कल ही...

अंतिम सांस तक पार्टी के लिए समर्पित रहे मोतीलाल वोरा, कल ही मनाया था जन्‍मदिन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का आज निधन हो गया। 93 वर्षीय वोरा का स्‍वास्‍थ्‍य कुछ समय से खराब था। वोरा का रविवार को ही जन्मदिन था। वोरा के निधन से कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर वोरा के निधन पर संवेदना जताते हुए कहा कि वोरा हमारे सबसे वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित करते हुए केंद्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, यूपी के राज्यपाल, एआईसीसीई के महासचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में बिताया।

सीएम गहलोत ने कहा कि वोरा, असाधारण व्यक्तित्व के ऐसे अनुभवी नेता थे, जिनका जीवन कांग्रेस को समर्पित था। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम किया। उनका निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। राजस्थान में सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने भी मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुख जताया है। जोशी ने कहा कि वोराजी का निधन राजनीतिक क्षेत्रों के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज सेवा का काम किया।

कांग्रेस में कोई फूट नहीं, बीजेपी में हैं सीएम के 8 दावेदार : डोटासरा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!