Hometrendingराजस्‍थान में अगले तीन दिन जमकर बरसेगा मानसून, 6 सितम्‍बर को 5...

राजस्‍थान में अगले तीन दिन जमकर बरसेगा मानसून, 6 सितम्‍बर को 5 जिलों में रेड अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून का दौर जारी है। सर्वाधिक बारिश सल्लोपाट (जिला बांसवाड़ा) में 123.0 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग ने अगले तीन दिन उदयपुर, कोटा, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है। वहीं, भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

विभाग ने 6 सितंबर को प्रदेश के 5 ज़िलों उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सलूंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और फलौदी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

विभाग ने 7 सिंतबर को बाड़मेर और जालौर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बालोतरा, उदयपुर, सिरोही सलूंबर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में अतिभारी बारिश का अलर्ट है। चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली और फलौदी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

इसी तरह विभाग ने 8 सितंबर को सिरोही, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और जोधपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular