






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ गई है। लेकिन, दो दिन बाद एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 12 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में हालांकि, आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने और 8 अगस्त से कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने 7 अगस्त को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर और करौली में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
इसी तरह 8 अगस्त को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक में येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने 9 अगस्त से अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, और करौली में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट के साथ ही कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।


