Hometrendingराजस्‍थान में अब कभी भी हो सकती है मानसून की एंट्री, तीन...

राजस्‍थान में अब कभी भी हो सकती है मानसून की एंट्री, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अब मानसून की एंट्री कभी भी हो सकती है। इस बीच, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कई जिलों में मेघ जमकर बरसे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 3 इंच तक बारिश हुई। वहीं, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में ह्यूमिडिटी का स्‍तर बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं अब उत्तर-पश्चिमी की ओर बढ़ रही हैं। इनके साथ अच्छी नमी आ रही है। यह नमी बारिश के लिए अनुकूल है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिन प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। 30 जून, 1 और 2 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, आज कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां, उदयपुर, भरतपुर, करौली, धौलपुर और सवाई माधोपुर में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

संपादकीय : “अभय इंडिया” की स्‍थापना का बेमिसाल एक दशक, निष्‍पक्ष पत्रकारिता के बूते किया 11वें वर्ष में प्रवेश…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular