जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। अगले तीन-चार दिन भी प्रदेश के अधिकांश भागों में मानसून के सक्रिय रहने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी परिसंचरण तंत्र दक्षिण पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज जैसलमेर कोटा से होकर गुजर रही है तथा सक्रिय है। साथ ही वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पूर्व-पश्चिम शियर (Shear Zone) जोन भी राज्य के दक्षिणी भागों के ऊपर सक्रिय है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मानसून सक्रिय रहने वह बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
विभाग के अनुसार, आज कोटा, उदयपुर व जोधपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अतिभारी/ अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 24 जुलाई को भी अजमेर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।













