Friday, May 15, 2026
Hometrendingमानसून पड़ा धीमा, लेकिन बारिश के अलर्ट का दौर जारी, आज 5...

मानसून पड़ा धीमा, लेकिन बारिश के अलर्ट का दौर जारी, आज 5 जिलों में येलो अलर्ट, एक जिले में अवकाश बढ़ाने के निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है। लेकिन, कुछ हिस्‍सों में अब भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस बीच, झालावाड़ में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा पूर्व में घोषित अवकाश को 6 अगस्त तक बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग ने आज धौलपुर, करौली, दौसा, भरतपुर, झालावाड़ में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, इनमें भरतपुर के रुदावल में 63MM, वैर में 50, बयाना में 51, उच्चैन में 47, उदयपुर के झाड़ोल में 13, कोटड़ा में 8, करौली के टोडाभीम में 6, नादौती में 4, धौलपुर के राजाखेड़ा में 15MM बरसात दर्ज हुई।

प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो टोंक के बीसलपुर बांध से पानी निकासी का सिलसिला जारी है। बांध प्रशासन ने रविवार सुबह गेट नंबर 11 को बंद कर दिया है। फिलहाल गेट नंबर 9 और 10 को एक-एक मीटर खोलकर बनास नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कोटा के राणा प्रताप सागर, कोटा बैराज, दौसा का मौरेल, टोंक का टोडी सागर और गालवा तथा जयपुर का छापरवाड़ा बांध भी पूरी तरह भर चुके हैं। इसके अलावा छोटे और मध्यम श्रेणी के 265 बांध लबालब हो चुके हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!