Hometrendingराजस्थान में मानसून एक्‍सप्रेस : आज 4 जिलों में ऑरेंज, 29 जिलों...

राजस्थान में मानसून एक्‍सप्रेस : आज 4 जिलों में ऑरेंज, 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून की बारिश से गर्मी का असर अब काफी हद तक कम हो रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के 29 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने 10 जुलाई तक कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, आज जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, पाली, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, अलवर, दौसा सहित जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते चौबीस घंटे के दौरान पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में मानसून जमकर बरसा है। भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में तीन इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। चित्तौड़गढ़ के भदेसर और निंबाहेड़ा में भी करीब तीन इंच पानी बरसा। इसके अलावा दौसा, धौलपुर, करौली, अलवर और कोटा जिले के चेचट क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular