Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingपुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में विधायक के पति को जेल भेजा

पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में विधायक के पति को जेल भेजा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकांता मेघवाल के पति को कोटा के महावीर नगर थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों से मारपीट के पुराने में मामले में सोमवार को जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले विधायक को भी थाने में तलब किया था, बाद में विधायक ने थाने में अपने बयान दर्ज करवाए थे।

कोटा के महावीर नगर थाने में 5 साल पहले भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई मारपीट की घटना के मामले में सोमवार को महावीर नगर थाना पुलिस ने चालान पेश कर दिया। इस मामले में विधायक चंद्रकांता मेघवाल सहित अन्य 9 आरोपियों को पेश होने के लिए न्यायालय ने निर्देशित किया था। इस मामले में विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र पाल वर्मा को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वर्ष 2017 में दर्ज हुए मामले में सीआईडी.सीबी ने कुछ दिनों पहले ही में अनुसंधान पूरा किया था और इसके बाद कोटा शहर की महावीर नगर थाना पुलिस को यह पत्रावली भेजी। जिस पर चालान पेश करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस मामले में पहले से आरोपी अंतरिम जमानत पर चल रहे थे, ऐसे में सोमवार को सभी आरोपियों की जमानत अर्जी भी दाखिल की गई थी। न्यायालय ने सुनवाई के बाद विधायक के पति नरेंद्र पाल वर्मा को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी चंद्रकांता मेघवाल, अमित दाधीच, मृगेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमावत, अमित शर्मा, सत्यनारायण नागर, बाबूलाल रेनवाल व किशोर सिंह भी आरोपी हैं।

संपादकीय : “अभय इंडिया” की स्‍थापना का बेमिसाल एक दशक, निष्‍पक्ष पत्रकारिता के बूते किया 11वें वर्ष में प्रवेश…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!