Hometrendingउद्घाटन मामले से आहत हुए विधायक व्‍यास, कहा- ऐसा मेरे साथ दो...

उद्घाटन मामले से आहत हुए विधायक व्‍यास, कहा- ऐसा मेरे साथ दो बार हुआ, “ऊपर” बात करूंगा…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुक्ता प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के बगैर उद्घाटन करने का मामला गर्मा रहा है। आज पूरे दिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा रही। इस बीच, विधायक व्‍यास ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्‍होंने कहा कि मेरी अनदेखी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी गंगाशहर स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे बुलाया नहीं था, पट्टिका में मेरा नाम भी नहीं था पर जिलाध्यक्ष का नाम जरूर था।

विधायक व्‍यास ने कहा कि आज सुबह के कार्यक्रम में भी मुझे समय की गलत सूचना दी गई, मेरे और केन्‍द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दोनों के द्वारा साथ उदघाटन होना था, आने में सिर्फ 3 मिनट की देरी हुई उन्हें बताया भी था, फिर भी उद्घाटन किया गया, मेरे कार्यकर्ताओं में भी मामले को लेकर रोष है। यह ठीक नहीं किया, मुझे बुरा लगा, मैं मेरी गाड़ी लेकर वहां से चला गया। इस मामले को लेकर मैं “ऊपर” बात करूंगा।

यह है मामला...

मामला यह है कि मुक्ताप्रसाद नगर स्थित राजकीय शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के कर कमलों से होना था। दोनों को सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन, जब विधायक जेठानंद व्यास 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंचे, तो नज़ारा कुछ और ही था फीता पहले ही कट चुका था। विधायक ने यह हालात देखकर, बाहर से ही हाथ जोड़कर वापस लौट गए। उनके समर्थकों का कहना हे कि पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का थोड़ी देर और इंतज़ार करना क्या इतना मुश्किल था कि केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से राजकीय शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करवा दिया। पूरे मामले में सीएमएचओ पुखराज साध ने सफाई देते हुए कहा सभी को 9 बजे का समय दिया गया था। विधायक जेठानंद व्यास समय पर नहीं पहुंचे, उनके पीए को भी कॉल किया था। उन्होंने थोड़ी देर का समय मांगा, इस दौरान केन्द्रीय मंत्री समय पर आ गए, इसलिए उनसे फीता कटवा लिया। इस पूरे मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। वहीं, विधायक व्‍यास का कहना है‍ कि सीएमएचओ ने मुझे कहा कि केन्‍द्रीय मंत्री मेघवाल दस बजे तक आएंगे, जबक‍ि मैं पौने दस बजे ही पहुंच चुका था। उन्‍होंने मेरे से झूठ बोला।

बहरहाल, यह पूरा मामला आज सोशल मीडिया पर खूब गर्म रहा। विधायक व्‍यास के समर्थकों ने इस मामले को लेकर न केवल सीएमएचओ को निशाने पर लिया है बल्कि मंत्री मेघवाल को लेकर भी काफी नाराजगी जाहिर की जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह विधायक की अनदेखी नहीं, बल्कि अफसरों की बढ़ती मनमानी के कारण हो रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास के बुलावे पर विधायक सुनवाई केंद्र का उद्घाटन करने बीकानेर आए थे, तब भी उनके मंच से ही अधिकारियों की मनमर्जी और एक ही नेता के इशारे पर प्रशासन चलने की शिकायतें उठी थीं। राठौड़ ने तब मंच से अधिकारियों चेताते हुए कहा था कि अफसर भूलें नहीं कि जनता के प्रतिनिधियों का सम्मान सर्वोपरि है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular