Hometrendingमुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों को दिया दीपावली उपहार, तदर्थ बोनस किया मंजूर

मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों को दिया दीपावली उपहार, तदर्थ बोनस किया मंजूर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा राज्य कर्मचारियों को दीपावली के उपहार के रूप में तदर्थ बोनस देने के लिए वित्त मंत्री दिया कुमारी के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया गया है, जिससे राज्य सरकार के लगभग 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर, राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे मेट्रिक्स के पे लेवल L-12 अथवा ग्रेड-पे रू. 4800/- और उससे कम में वेतन आहरित कर रहे हैं, उन्हें वर्ष 2024-25 के लिये तदर्थ बोनस स्वीकार किया गया है। तदर्थ बोनस की गणना अधिकतम परिलब्धियां रू. 7000/- तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। तदर्थ बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। तदनुसार प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम रू. 6774/- तदर्थ बोनस देय होगा जिसमें से 75 प्रतिशत राशि नकद तथा 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी। तदर्थ बोनस पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस का अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 406 करोड़ रूपये होगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular