Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरप्रदेशाध्यक्ष सैनी से मिले विधायक जोशी संग 'उत्तराधिकारी'!

प्रदेशाध्यक्ष सैनी से मिले विधायक जोशी संग ‘उत्तराधिकारी’!

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर पश्चिम से भाजपा विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के साथ हुई मुलाकात सोशल मीडिया और चौक-पाटों पर जोरदार चर्चा का विषय बनी हुई है। विधायक डॉ. जोशी की ओर से हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट के रूप में बताया जा रहा है, जबकि राजनीतिक पंडित इसके सियासी मायने भी जानते हैं।

विधायक डॉ. जोशी प्रदेशाध्यक्ष सैनी के साथ अपने बेटे गोकुल जोशी और पोते विजय मोहन जोशी के साथ मिले। इनके साथ का फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सब जानते हैं कि विधायक डॉ. जोशी कुछ मौकों पर अगला विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे की बात कह चुके हैं। लेकिन वे अपने घर से ‘उत्तराधिकारी’ के रूप में किस चेहरे को पसंद करते हैं, इसका खुलासा नहीं कर रहे। राजनीतिक गलियारों में भी उत्तराधिकारी के रूप में गोकुल जोशी और विजय मोहन जोशी के नाम उभर कर सामने आते हैं, लेकिन इनमें से कौन? सवाल, का जवाब नहीं मिल रहा।

बहरहाल, प्रदेशाध्यक्ष सैनी के साथ हुई इस मुलाकात ने भविष्य की राजनीति के संकेत दे दिए हैं। बीकानेर पश्चिम से दो बार कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. बी. डी. कल्ला को हराने वाले विधायक डॉ. जोशी ने बीते दस वर्षों में अपनी कार्यशैली से पार्टी के राज्य नेतृत्व में अपनी छवि बरकरार रखी है। इसका फायदा भविष्य में इनके उत्तराधिकारियों को मिल सकता है, यह देखने की बात होगी।

छवि चमकाने के लिए 40 दिन में 200 क्षेत्र तक पहुंचेंगी सीएम

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!