Friday, April 24, 2026
Homeराजस्थानछवि चमकाने के लिए 40 दिन में 200 क्षेत्र तक पहुंचेंगी सीएम

छवि चमकाने के लिए 40 दिन में 200 क्षेत्र तक पहुंचेंगी सीएम

AdAdAdAdAdAdAd

सुरेश बोड़ा/जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में अपनी और पार्टी की छवि चमकाने के लिए सुराज गौरव यात्रा का आगाज चार अगस्त से करने जा रही है। चुनाव के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को बनाई गई रणनीति के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुराज गौरव यात्रा की शुरूआत उदयपुर संभाग के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चारभुजानाथ से करेंगी। यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित होने वाली रैली में अमित शाह मौजूद रहेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीएम वसुंधरा सुराज गौरव यात्रा के माध्यम से प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचने का प्रयास करेंगी। यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों गिनाकर वे आम मतदाता के बीच अपनी और पार्टी की छवि चमकाने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही पार्टी का प्रचार तंत्र आक्रामक होगा। इसके जरिये हर वर्ग को छूने की कोशिश रहेगी।

समापन पर आएंगे पीएम

सुराज गौरव यात्रा का समापन सितम्बर के दूसरे सप्ताह में होगा। इस दौरान होने वाली जनसभा को पीएम नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग स्थानों पर शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो रविवार को सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं के साथ यात्रा के सुराग गौरव यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया।

विशेष रथ में सवार होंगी सीएम

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज गौरव यात्रा के लिए विशेष रथ बनाया जाएगा। रथ पर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां प्रदर्शित होगी। उदयपुर संभाग से यात्रा शुरू होगी तो अमित शाह इसमें शामिल होंगे, वहीं समापन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचेंगे। इससे यह साफ जाहिर हो गया है कि पार्टी आलाकमान के लिए राजस्थान का चुनाव कितना महत्वपूर्ण है।

जूनागढ़ खाई की दीवार ढही, पानी का सैलाब, देखें फोटो

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!