Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingमंत्री खाचरियावास का पायलट पर तंज, कहा- 10-15 विधायक वाले सीएम बनने...

मंत्री खाचरियावास का पायलट पर तंज, कहा- 10-15 विधायक वाले सीएम बनने का देख रहे हैं ख्‍वाब…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में सियासी घमासान के बीच गहलोत और पायलट गुट के समर्थक विधायकों के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। ताजा हालात के अनुसार, गहलोत गुट के 92 विधायक सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने नहीं देना चाहते। इस बीच, गहलोत गुट के विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने सचिन पायलट पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 100 से अधिक विधायक एक तरफ हैं और दूसरी तरफ 10-15 विधायक हैं, ऐसे में 15 विधायक वाले सीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं।

खाचरियावास ने आरोप लगाया है कि पार्टी में उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है, अगर सुनी जा रही है तो सिर्फ 10-15 विधायकों की बात, इसलिए हमने इस्तीफे का फैसला लिया है। उन्‍होंने दावा करते हुए कहा कि उनके समर्थन में 100 से अधिक विधायक हैं और हमारी एक ही मांग है कि अशोक गहलोत की जगह बगावत करने वाले विधायकों में से ही किसी को अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!