Homeबीकानेरपूर्व विधायक डॉ. जोशी के निधन पर मंत्री डॉ. कल्‍ला ने जताया...

पूर्व विधायक डॉ. जोशी के निधन पर मंत्री डॉ. कल्‍ला ने जताया शोक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व विधायक श्री गोपाल जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जोशी के निधन से उन्हें और उनके परिवार को व्यक्तिगत हानि हुई है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर गोपाल जोशी जी ने हमेशा अपने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए बीकानेर के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सदैव जनता के हितों के लिए समर्पित रहे। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल संगठक, सफल प्रशासक को खो दिया है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिरशांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

स्‍वच्‍छ छवि और साफगोई से पूर्व विधायक “बाऊसा” ने बनाई अपनी अलग पहचान

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular