Homeराजस्थानमुख्‍यमंत्री गहलोत कोरोना पॉजिटिव, बीकानेर में आज 607 नए कोरोना मरीज...

मुख्‍यमंत्री गहलोत कोरोना पॉजिटिव, बीकानेर में आज 607 नए कोरोना मरीज…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सीएम गहलोत ने गुरुवार को खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

गहलोत ने लिखा, ‘कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।’  आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

इधर, बीकानेर में कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह आई पहली रिपोर्ट में 607 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

स्‍वच्‍छ छवि और साफगोई से पूर्व विधायक “बाऊसा” ने बनाई अपनी अलग पहचान

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular