Thursday, May 14, 2026
Hometrendingमंत्री भाटी व मंत्री जाटव मंगलवार को बीकानेर में, यह रहेगा कार्यक्रम...

मंत्री भाटी व मंत्री जाटव मंगलवार को बीकानेर में, यह रहेगा कार्यक्रम …..

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी व गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री भजन लाल जाटव मंगलवार 29 दिसम्बर बीकानेर दौरे पर रहेंगे।

मंत्री भजन लाल जाटव मंगलवार 29 दिसम्बर को सुबह 11 बजे धानमण्डी बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों तथा राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों की प्रेस वार्ता में भाग लेंगे। गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री बुधवार 30 दिसम्बर को सुबह 11 बजे श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यहां से वे दोपहर 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री भंवर सिंह भाटी मंगलवार 29 दिसम्बर को सुबह 10 बजे कोलायत में तथा दोपहर 2 बजे नोखा में विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रेस वार्ता में भाग लेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री बुधवार 30 दिसम्बर को सुबह 11 बजे लूणकरणसर तथा दोपहर 2 बजे खाजूवाला, पूगल में विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रेस वार्ता करेंगे। वे गुरूवार 31 दिसम्बर को सुबह 9 बजे बीदासर के लिए प्रस्थान करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!