Hometrendingराजस्‍थान में पारा माइनस में, 9 जिलों में चार दिन सताएगी शीतलहर

राजस्‍थान में पारा माइनस में, 9 जिलों में चार दिन सताएगी शीतलहर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी के चलते पारा माइनस तक पहुंच गया है। माउंट आबू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान (-2) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। ऐसे में वाहनों, खुले मैदानों, पेड़-पौधों के पत्‍तों पर रात को पड़ी ओस आज सुबह बर्फ में तब्दील हुई मिली। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार दिन नौ जिलों में कोहरा छाने तथा शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार,  17, 18, 19 और 20 जनवरी को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा और शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular