







बीकानेर Abhayindia.com वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने सर्किट हाउस में बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मिलकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान पारीक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नए सिरे से मजबूत होगी। विभिन्न वर्गों को एवं युवा वर्ग को कांग्रेस विचारधारा में जोड़ते हुए कांग्रेस संगठन का एक नूतन प्रारूप तैयार होगा जिससे कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा मिलेगी।
पारीक ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में बीजेपी से मुखर होकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्त्ता हताश और निराश है ऐसे में सुलझे हुए नेतृत्व मिलने से कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।






