Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : बिजनेस शुरू करने के नाम पर दस लाख रुपए...

Bikaner Crime : बिजनेस शुरू करने के नाम पर दस लाख रुपए की ठगी, महिला ने दर्ज कराया केस

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक व्‍यक्ति पर बिजनेस शुरू करने के नाम पर दस लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादिया मोनिका वाधवानी निवासी मालवीय नगर जयपुर हाल निवासी मोहन क्‍वार्टर रानी बाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हनुमान मंदिर के पास शीतला गेट बीकानेर निवासी निलेश अग्रवाल पुत्र राजेन्‍द्र कुमार ने बिजनेस शुरू करने का कहकर मेरे से 10,00,000 रुपए व एक सोने की चेन और अंगूठी ले ली। अब रुपए और जेवराहत देने से मना कर रहा है।

परिवादिया ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपी निलेश ने पूर्व में विवाहित होते हुए भी पूजा कश्‍यप से दूसरा विवाह कर लिया है। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल बबलू को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!