Thursday, June 25, 2026
Homeबीकानेरसीए विद्यार्थियों का एमसीएस कोर्स शुरू...

सीए विद्यार्थियों का एमसीएस कोर्स शुरू…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सीए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एमसीएस का कोर्स शुरू किया गया है।

बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए निर्मल कुमार सारड़ा ने बताया कि सीए विद्यार्थियों का 15 दिवसीय एमसीएस कोर्स वर्चुअल माध्यम से बीकानेर ब्रांच की ओर से शुरू किया गया। इसमें 30 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

पहले दिन कोर्स के विद्यार्थियों को आईसीएआई की केंद्रीय परिषद के सदस्य सीए प्रमोद बूब व क्षेत्रीय परिषद सीआईआरसी के सचिव दिनेश जैन ने संबोधित किया। प्रमोद बूब ने विद्यार्थियों को सीए परीक्षा में हाल ही में जो नवीनतम परिवर्तन हुए उनकी विस्तार से जानकारी दी।

परीक्षा की तैयारी कैसे बेहतर तरीके से करें इसकी भी जानकारी दी, वही इस कोर्स के महत्व को बताया और इसे गंभीरता से करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

ब्रांच सचिव सीए ऋचा के. लूनिया ने आभार जताया। आज विद्यार्थियों के लिए 2 सत्र आयोजित हुए जिसमें पहले सत्र को सीए अनुराग शर्मा ने व दूसरे सत्र को सीए विनय भाटी ने संबोधित किया। सारड़ा ने विद्यार्थियों को कोर्स गहनता व मेहनत से करने का आह्वान किया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!