Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआजादी के पुरोधा स्वतंत्रता सेनानी व्यास थे मेरे मार्गदर्शक : डॉ. कल्ला

आजादी के पुरोधा स्वतंत्रता सेनानी व्यास थे मेरे मार्गदर्शक : डॉ. कल्ला

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। स्वतत्रंता सेनानी दाऊलाल व्यास की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित एंजल इंग्लिश स्कूल में हुई। इस अवसर पर जलदाय व ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी दाऊलाल व्यास मेरे मार्गदर्शक रहे हैं। आजादी की अलख जगाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजसेवी कन्हैयालाल कल्ला ने सेनानी दाऊलाल व्यास के स्वतंत्रता संग्राम जुड़े संस्मरण बताए।

श्रद्धांजलि सभा में बृजगोपाल व्यास ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी व्यास द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाने के दौरान परिवार को भी कई कष्ट उठाने पड़े। पूर्व सभापति चर्तुभुज व्यास ने कहा कि दाऊलाल बीकानेर धरा के वो वीर सपूत थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन देश को अर्पण कर दिया। सभा में जयगोपाल व्यास, शिवकुमार व्यास, सोहनलाल जोशी, गिरधर व्यास, विष्णुदत्त व्यास, संतोष कुमार व्यास, चंद्रशेखर व्यास, रामेश्वर पुरोहित, बाबूलाल पुरोहित, महेश व्यास, आनंद व्यास, रामचंद्र आदि मौजूद थे। इस दौरान उपनिदेशक जनसंपर्क विकास हर्ष ने सभी लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।

सिन्जीनियस परीक्षा : प्रथम फेज का पुरस्कार वितरण, द्वितीय फेज का रजिस्ट्रेशन शुरू

शिक्षा हाई स्कूल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया ये नवाचार…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!