Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरविवाहिता ने डॉक्टर पति के खिलाफ दर्ज कराया हमलेबाजी का केस 

विवाहिता ने डॉक्टर पति के खिलाफ दर्ज कराया हमलेबाजी का केस 

AdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। दहेज प्रताडि़त विवाहिता ने अपने डॉक्टर पति और उसके दोस्तों के खिलाफ हमलेबाजी का केस दर्ज कराया है।वैष्णो धाम कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता निशा बारियां ने बताया कि गत 16 सितम्बर को मैं पूनरासर धाम जाने के लिये घर से रवाना हुई थी। इसी दरम्यान अपने चार-पांच दोस्तों के साथ आये डॉक्टर सुभाष बारियां ने रास्ते में रोककर मेरे साथ मारपीट और अभद्रता की। पुलिस के अनुसार आरोपी पीडि़ता का पति डॉक्टर सुभाष बारियां है और दोनो के बीच दहेज प्रताडऩा के मामले को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। बताया जाता है कि पिछले साल भी निशा बारियां ने अपने पति पर हमलेबाजी का केस दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
दारू नहीं दी तो फूंक दिया ठेका
बीकानेर। पूगल रोड पर श्रीकृष्ण पैट्रोल पंप के पास बुधवार रात हुई अपराधिक वारदात में तीन युवकों ने शराब ठेके में आग लगा दी। ठेके सेल्समेन की रिपोर्ट पर नया शहर थाना पुलिस ने तीनों युवको के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ठेके के सेल्समेन सुनिल पुत्र मदन खां कलाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की रात ठेके पर आये अभिषेक माली, दीपक और धनसुख ने उधारी में शराब मांगी मना करने पर जान से मारने का प्रयास किया और देर रात ठेके के ताले तोड़कर आग लगा दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!