Hometrendingपीबीएम अस्‍पताल में मनजीत कौर के कुल्हे का सफल ऑपरेशन

पीबीएम अस्‍पताल में मनजीत कौर के कुल्हे का सफल ऑपरेशन

बीकानेर abhayindia.com रायसिंहनगर निवासी मनजीत कौर पुत्री ननकूराम मरीज एक महीने पहले दाएं पैर में दर्द रहने के कारण ट्रोमा सेन्टर में डॉ. बी. एल. चौपडा की यूनिट मे भर्ती हुई। भर्ती करने के बाद मरीज की पूर्ण जाँच आदि करने के बाद पता चला कि मरीज के दाएं कूल्हे की हड्डी मे ट्यूमर है एवं मरीज की पूरी हड्डी पूर्णतयाः गल चुकी है। ऐसे में मरीज के कूल्हे का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।

यह ऑपरेशन डॉ. बी. एल. चौपडा के नेतृत्व में मंगलवार को किया गया। ऑपरेशन के दौरान मरीज के पैर की हड्डी (फिबुला) को निकाल कर कूल्हे की हड्डी में प्रत्यारोपण किया गया। 4 घन्टे चले इस तरह का जटिल ऑपरेशन बीकानेर संभाग में प्रथम बार किया गया।

ऑपरेशन टीम में डॉ. सुरेन्‍द्र चौपडा सहायक आचार्य, डॉ. रिषभ सोनी सीनियर रेजीडेन्ट, डॉ. संजय मलहोत्रा एवं निश्चेतन विभाग के डॉ. साधना जैन, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. कोमल, डॉ. ईरम, नर्सिग स्‍टाफ सुनील पचार एवं सुनील सोलंकी शामिल थे।

 हेमन्त सुथार हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular