Friday, May 15, 2026
Hometrendingपुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष खुद को आग लगाने वाले की उपचार...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष खुद को आग लगाने वाले की उपचार के दौरान हुई मौत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने वाले युवक की आज जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे पहले पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था।

सदर थाने के एएसआई तनेराव सिंह के अनुसार, खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल (35) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बीकानेर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। अचानक उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।आग की लपटों में घिरे युवक को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। हालत नाजुक होने पर उसे एंबुलेंस से जयपुर रेफर किया गया, जहां शनिवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सीओ अमरजीत सिंह चावला ने मौत की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, रामलाल ने पहले एक युवती से परेशान होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को परिवाद दिया था। बताया जा रहा है कि शिकायत देने के बाद उसने लिखित में ही अपनी शिकायत वापस ले ली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!