Tuesday, April 21, 2026
Hometrendingकॉन्सेप्ट में 11वीं JEE-NEET के नए बैच 16 मार्च से, स्कॉलरशिप टेस्ट...

कॉन्सेप्ट में 11वीं JEE-NEET के नए बैच 16 मार्च से, स्कॉलरशिप टेस्ट 15 को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कांता खतूरिया कॉलोनी स्थित कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट में कक्षा 11वीं के NEET एवं IIT-JEE फाउंडेशन के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा 15 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन स्मार्ट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही परीक्षा के समय भी विद्यार्थी आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

संस्थान के निदेशक इंजीनियर भूपेंद्र मिड्ढा ने बताया कि विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए संस्थान में आधुनिक लाइब्रेरी, नियमित प्रॉब्लम सॉल्विंग सेशन, व्यक्तिगत ध्यान, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा मोटिवेशन सेशन की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

संस्थान के शैक्षणिक परिणाम भी उल्लेखनीय रहे हैं। JEE-Main 2026 के जनवरी सत्र में कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट के 12 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक, 33 विद्यार्थियों ने 98 परसेंटाइल से अधिक तथा 87 विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्री-फाउंडेशन एवं टारगेट कक्षाओं के नए बैच 26 मार्च से प्रारंभ होंगे, जिनके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!