Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर में चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लाखों की अवैध...

बीकानेर में चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लाखों की अवैध शराब सीज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आगामी लोक सभा चुनावों के मद्देनज़र बीकानेर पुलिस आज बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने हदाँ थाना क्षेत्र के नोखड़ा नाके पर एक ट्रक से लाखों रुपए की अवैध शराब की पेटियां बरामद करते हुए एक आरोपी गिरफ़्तार किया गया है।

एसपी तेजस्‍वनी गौतम ने बताया कि ट्रक में अवैध शराब की पेटियों को कंबलों के बीच छिपाकर रखा गया था। अवैध शराब पंजाब से लाई जा रही थी। अवैध शराब को बरामद कर एक आरोपी नाम प्रगट सिंह उम्र 34 साल निवासी अमृतसर पंजाब को गिरफ़्तार किया गया है।

ट्रक में अलग-अलग ब्राण्ड की पंजाब निर्मित अंग्रेज़ी शराब की कुल 239 पेटियाँ मिली हैं जिनकी बाज़ार में क़ीमत कुल 34 लाख मय ट्रक के है। एसपी ने बतायसा कि बीकानेर पुलिस आदर्श आचार संहिता में लगातार कार्यवाही कर रही है और आगे भी चौकसी रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!