Hometrendingबीकानेर से बड़ी चुनावी खबर : वोटिंग खत्म होते ही कांग्रेस की...

बीकानेर से बड़ी चुनावी खबर : वोटिंग खत्म होते ही कांग्रेस की बाड़ेबंदी शुरू, पैलेस में जमे प्रत्याशी, लोकेशन हुई लीक

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम चुनाव में मतदान खत्म होते ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में रखना शुरू कर दिया है। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर चांद रतन पैलेस से आ रही है, जहां कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही मतगणना से पहले खरीद-फरोख्त का डर सताया, कांग्रेस ने आनन-फानन में अपने प्रत्याशियों को चांद रतन पैलेस में बुलाना शुरू कर दिया। लगातार कांग्रेस के प्रत्याशी वहां पहुंच रहे हैं। मकसूद अहमद सहित कई प्रत्याशी खुद ही बाड़ेबंदी स्थल पर पहुंचे हैं।

लिस्ट देखकर एंट्री, अंदर
कल्ला-गहलोत मौजूद

बाड़ेबंदी स्थल पर सुरक्षा इतनी टाइट है कि लिस्ट में नाम देखकर ही प्रत्याशियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। अंदर से सूचना है कि पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत खुद अंदर मौजूद हैं और प्रत्याशियों से वन-टू-वन बात कर रहे हैं।

बाड़ेबंदी की लोकेशन लीक, 
कांग्रेस की रणनीति पर सवाल

सबसे बड़ी बात यह है कि बाड़ेबंदी की जानकारी लीक हो गई है। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस के ही एक प्रत्याशी ने बाड़ेबंदी की लोकेशन लीक की है। इसके बाद से कांग्रेस की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, जब एक प्रत्याशी से बाड़ेबंदी को लेकर पूछा गया तो उसने इसे “परंपरा” बताया।

बड़ा सवाल : क्या भरोसा नहीं रहा?

मतदान के 24 घंटे के अंदर ही बाड़ेबंदी शुरू होने से एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अब पार्टियों को अपने ही वार्ड मेंबरों पर भरोसा नहीं रहा? या फिर निर्दलीयों के डर से यह कदम उठाया गया है। फिलहाल चांद रतन पैलेस के बाहर हलचल तेज है और अंदर कांग्रेस अपने बोर्ड बनाने का गुणा-गणित लगा रही है।

बीकानेर में किसका सियासी असर है धाकड़? नगर निगम के नतीजों में छिपा है राज, जानिये- बाड़ेबंदी और बागियों को लेकर रणनीति..

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular