Saturday, May 4, 2024
Hometrendingडॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड केस का मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार

डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड केस का मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के दौसा जिले में पिछले महीने डॉ. अर्चना शर्मा के सुसाइड़ मामले में मुख्य आरोपी बाल्या जोशी को आज दौसा पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाल्या कई दिनों से भूमिगत था। पुलिस और आईएमए ने उसकी गिरफ्तारी के लिए हजारों रुपयों के इनाम की घोषणा भी की थी।

आपको बता दें कि दौसा जिले में पिछले महीने एक गर्भवती महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई थी। उसके शव को अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया गया था। पुलिस ने भी इस मामले में गैर इरादतन हत्या की जगह सीधे ही हत्या की धारा में डॉ. अर्चना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। डॉक्टर से पूछताछ के लिए फोन गया तो वे डर गई और उसके बाद उन्होंने एक सुसाइड़ नोट लिखकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद बहुत बवाल हुआ। कई भाजपा नेताओं समेत कई लोकल नेताओं का इस मामले में नाम आया। प्रदेश भर के डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए। सरकारी अस्पताल भी लगभग बंद ही रहे। बाद में दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की गई और उसके साथ ही आरोपियों की पकड धकड़ शुरु कर दी गई। मुख्य आरोपी बाल्या जोशी फरार चल रहा था। आज वह भी दबोच लिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular