Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर में महकेगा चंदन, 200 पेड़ लगेंगे, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर...

बीकानेर में महकेगा चंदन, 200 पेड़ लगेंगे, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में भूमि चिन्हित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय वनों वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के शुष्क वन अनुसंधान संस्थान जोधपुर के निदेशक एमआर बालोच व महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह के मध्य होने वाले एमओयू के तहत “अखिल भारतीय परियोजना के तहत चंदन के संरक्षण सुधार प्रबंधन एवं संवर्धन” के लिए भूमि चिन्हित की गई है।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह ने बताया कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की इस महत्व योजना में मरुभूमि में चंदन के वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाएगा। इस प्रो. सिंह ने बताया कि भारत सरकार की इस महत्ती परियोजना के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में भूमि का चयन किया जा चुका है तथा उसकी चारदीवारी का काम शीघ्र ही प्रारंभ किया जा रहा है। आने वाले समय में इस चंदन परियोजना का लाभ मरू प्रदेश के लोगों को मिलेगा।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी विश्वविद्यालय की तरफ से इस परियोजना के समन्वयक होंगे, तथा शुष्क वन अनुसंधान संस्थान के डॉक्टर एनके बोहरा वरिष्ठ वैज्ञानिक उक्त परियोजना के समन्वयक होंगे।

डॉ. बोहरा ने बताया कि लगभग 16 वर्षीय इस परियोजना के लिए पांच 5 मीटर के अंतराल से 200 चंदन के वृक्ष लगाए जाएंगे जिनके आसपास माइक्रोक्लाइमेट के लिए स्थानीय फल एवं कृषि प्रजातियों का भी उत्पादन भी किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!