Hometrendingअंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास का किया ऐलान कर अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने इस बड़े फैसले का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक चार मिनट लंबा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उनके क्रिकेट जीवनकाल की झलक नज़र आ रही है और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे अब रियाटर मान लिया जाए। उन्होंने सपोर्ट करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।

एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे। ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं। 39 वर्षीय एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे। हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे। लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!