Tuesday, May 26, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान में "लू" और धूलभरी हवाओं के बाद गिरेंगे राहत के छींटे...!

राजस्‍थान में “लू” और धूलभरी हवाओं के बाद गिरेंगे राहत के छींटे…!

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते आगामी तीन दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 14 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में तेज धूल भरी हवाएं चलेगी। मंगलवार को इसकी तीव्रता में इजाफा होने के आसार बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 24 घंटे बाद मेघगर्जना और बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर छींटे भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, नागौर जिलों में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर और भरतपुर जिलों में लू चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में इसी के साथ तेज हवाएं भी चलेगी जो तेज होने पर आंधी का रूप ले लेगी। आंधी का क्षेत्र जोधपुर और बीकानेर संभाग रहेगा।

राजस्‍थान : आधी-अधूरी जानकारी के साथ मीटिंग में पहुंचे अधिकारी, मंत्री ने फटकार लगाते हुए कहा…

राजस्‍थान में कोरोना के बढ़ते दायरे से मंत्री चिंतित, बोले- अब रोजाना 1 लाख कोरोना टेस्‍ट होंगे

बीकानेर: धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज, दूसरे मामले में एक गिरफ्तार…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!