Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर: धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज, दूसरे मामले में एक गिरफ्तार...

बीकानेर: धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज, दूसरे मामले में एक गिरफ्तार…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए है। इसमें एक मामले में कोलायत पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है।

वहीं पुलिस मिली जानकारी के अनुसार धर्मनगर द्वार निवासी गोपीकिशन पेडि़वाल ने कोटगेट थान में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने दिल्ली के अशोक विहार निवासी राजकुमार ठुकराल पर व्यापार में भागीदारी का झांसा देकर २३ लाख ५० हजार रुपए हड़प ने आरोप लगाया है।

पेडि़वाल ने पुलिस को बताया कि उक्त राजकुमार(जिसकी फर्म मैसर्स पारस सेल्क कॉरपोरेशन है) उनके साथ फल-सब्जी का व्यापार करता है, लेकिन झांसा देकर जो रुपए हड़पे थे, उसको कोई मुनाफा भी नहीं दिया व अब रकम देने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जिसके अनुसंधान अधिकारी मनोज माचरा है।

एक गिरफ्तार…

वहीं दूसरी ओर कोलायत पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में भुट्टों का बास निवासी डूंगरङ्क्षसह राजपूत को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अजय कुमार ने उक्त जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा ४२०, ४०६,४६७,४६८,७१,१२० बी के तहत गिरफ्तार किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!