Hometrendingलोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा की पहली सूची में राजस्‍थान की 10 सीटों...

लोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा की पहली सूची में राजस्‍थान की 10 सीटों पर घोषित हो जाएंगे प्रत्‍याशी

जयपुर Abhayindia.com लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची दो-तीन दिन में जारी कर सकती है। पहली सूची में सौ से डेढ सौ सीटों पर प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। इसमें राजस्‍थान की 10 लोकसभा सीटों पर भी प्रत्‍याशियों की घोषणा हो सकती है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहली सूची में ओम बिरला, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, सीपी जोशी, दुष्यंत सिंह, पीपी चौधरी व सुमेधानन्द के नाम हो सकते हैं। प्रदेश की शेष 15 लोकसभा सीटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा दूसरी सूची में की जाएगी।

आपको बता दें कि गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में केन्‍द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें राजस्‍थान की सीटों को लेकर भी मंथन किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular