Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरलायन्स क्लब इंटरनेशनल का सेवा सप्ताह “उमंग” के सा‍थ हुआ संपन्न  

लायन्स क्लब इंटरनेशनल का सेवा सप्ताह “उमंग” के सा‍थ हुआ संपन्न  

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायन्स क्लब के उमंग सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार 8 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा दिवस लायन्स क्लब वीकानेर उड़ान, यूनिवर्सल, ऊर्जा के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। इसके साथ ही उमंग सेवा सप्ताह का समापन समारोह व्यापार उद्योग मण्डल कार्यालय मेंं आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मनमोहन व्यास, डॉ. संजय खत्री, अरूणा भार्गव, सुधा पारिक, कैलाश थानवी व आफरीन का स्वागत व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। यूनिवर्सल सचिव रविन्द जोशी ने बताया इस अवसर पर सार्दूल सिंह सर्किल पर यातायात प्रभारी प्रदीप चारण के साथ क्लब के सदस्यों ने वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने हेतू प्रोत्साहित किया एवं हेलमेट लगाने वाले चालकों का पुष्प वर्षा व चॉकलेट देकर सम्मान किया। बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को समझाइश की गई।

यह न्यूज़ भी पढ़े :  

बीकानेर की बेटी को दिल्‍ली में मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड

सीएम गहलोत ने गुजरातियों का किया अपमान, माफी मांगे : विजय रूपाणी

पान-मसाला और गुटखों की खरीद-फरोख्त का अब ऐसे बनेगा सिस्टम…!

इस अवसर पर  जोन चेयर पर्सन इन्द्र चॉण्डक, उड़ान अध्यक्ष दीपिका व्यास, सचिव आशा पारिक, ऊर्जा अध्यक्ष अनामिका शर्मा, सचिव सोनल पारीक, यूनिवर्सल अध्यक्ष ऋषिराज थानवी, राजश्री माकड़, रवि पारिक, अशोक जोशी, चार्टर अध्यक्ष उमेश थानवी, रेखा लोहिया, शारदा पुरोहित, अंजली उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!