Saturday, June 6, 2026
Hometrendingचुनावी साल में नेताओं के दौरे शुरू, डॉ. चंद्रभान कल आएंगे बीकानेर,...

चुनावी साल में नेताओं के दौरे शुरू, डॉ. चंद्रभान कल आएंगे बीकानेर, जनसुनवाई करेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में नेताओं के दौरों का दौर शुरू हो गया है। दो दिन पहले कांग्रेस के सहप्रभारी काजी निजामुदीन के बाद अब कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रभान दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आ रहे हैं। डॉ. चंद्रभान बीस सूत्री क्रियान्‍वयन समिति के उपाध्‍यक्ष हैं।

डॉ. चंद्रभान 6 जून की शाम को बीकानेर आएंगे। रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। अगले दिन सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे और उसके बाद कलक्‍टर सभागार में बैठक करेंगे। शाम के वे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर आने से पहले डॉ. चंद्रभान नागौर का दौरा भी करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!