Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में जमीन विवाद : फर्जीवाड़े से जमीन की रजिस्‍ट्री करवाने का...

बीकानेर में जमीन विवाद : फर्जीवाड़े से जमीन की रजिस्‍ट्री करवाने का आरोप, एसपी के आदेश पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़े से जमीन की रजिस्‍ट्री करवाने का एक संगीन मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए है।

प्रकरण के अनुसार, परिवादी  बनवारीलाल पुत्र स्व. सदासुख विश्नोई निवासी देसलसर तहसील नोखा ने बताया कि मेरी एक खरीदशुदा जमीन तादादी 3 बीघा बाके ऊन मंडी के सामने स्थित है। प्रार्थी की उक्त जमीन पर कई व्यक्तियों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री करवा कर अपने नाम करवा ली। परिवाद मे वर्णित रजिस्ट्री बैयनामा दिनांक 08.08.2008 को मेरे फर्जी मुख्तयार आम के आधार पर सरोज देवी काबरा पत्नी महेश काबरा निवासी जस्सूसर गेट के बाहर बीकानेर के पक्ष मे पंजीबद्ध करवा दिया। उक्त भूमि ग्राम चकगर्बी के खसरा नम्बर 749 मे स्थित है। मजमून रिपोर्ट व मामला जुर्म धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 120 बी भादस में आना पाया जाने पर प्रकरण धारा उपरोक्त मे दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला पुनि द्वारा शुरू की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!