Wednesday, May 13, 2026
Hometrendingभाजपा नेताओं ने बंगाल-असम जीत का मनाया जश्न, श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक...

भाजपा नेताओं ने बंगाल-असम जीत का मनाया जश्न, श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर मिठाई खिलाकर जताई खुशी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत एवं सरकार बनने की खुशी में रविवार को भाजपा नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर एकत्रित होकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा पार्टी की जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय बताया।

उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की विकासपरक नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। जश्न कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम चौधरी, नरेश नायक, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, सुशील शर्मा, देवेंद्र तंवर, सलीम जोईया एवं अमित चोपड़ा उपस्थित रहे। सभी ने मिठाइयां खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!