Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमहारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में 'राजस्थान को जानो' प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में ‘राजस्थान को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा राजस्थान दिवस समाराेह के साप्ताहिक आयोजनों के तहत ‘राजस्थान को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए छात्राओं को राजस्थान की गौरवमयी कला संस्कृति व इतिहास के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया तथा राज्य व राष्ट्रहित में इस प्रकार के सार्थक आयोजनों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. विनोद कुमारी, डॉ हिमांशु कांडपाल, अंजू सांगवा व सुनीता विश्नोई द्वारा राजस्थान की कला, संस्कृति, इतिहास व सामान्य ज्ञान से संबंधित 30 प्रश्न की प्रश्नोत्तरी तैयार कर Quiz का आयोजन मौखिक आधार पर 30 मिनिट में करवाया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 60 छात्राओं ने भाग लिया जिसके परिणामस्वरूप प्रथम स्थान सिद्धि कुमारी कच्छावा ने द्वितीय स्थान लाली कंवर ने तृतीय स्थान दीपशिखा सोनी ने प्राप्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!