






बीकानेर Abhayindia.com कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूटी पर सवार एक महिला के हाथ से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। घटनाक्रम के अनुसार, पूजा सोनी पत्नी धर्मेश सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी गिरानी सुनारों की गुवाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जनवरी को मैं व मेरी पुत्री स्वाति सोनी शाम को गणेश जी मंदिर सट्टा बाजार कोटगेट के दर्शन करने के लिए स्कूटी से घर से गये थे। दर्शन करने के बाद मैं व मेरी पुत्री स्कूटी से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान जेल सर्किल से जेल रोड़ पहुंचे तो जोशी होटल से पहले पीछे से एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आये जिसमें से पीछे बैठे व्यक्ति ने मेरे हाथ से मेरा लेडीज पर्स झपटा मार कर छीन कर भाग गये।
इस घटना को गंभीरता से लगते हुए आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्र सागर व एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड के निर्देशन में व वृताधिकारी वृत नगर अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली सविता डाल के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी धीरज उर्फ लोरेंस पुत्र सुनिल कुमार नायक उम्र 20 साल निवासी नायकों का मौहल्ला, सरकारी स्कूल के पास, पुलिस थाना कोटगेट व ओमप्रकाश उर्फ ओमला पुत्र मूलाराम जाट उम्र 22 साल निवासी नोखा मंडी, वार्ड नम्बर 23, मोहनपुरा, पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर को गिरफ़्तार किया गया। बाद में न्यायालय के आदेश पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम
सविता डाल पुनि. थानाधिकारी कोतवाली
मुकेश कुमार सउनि पुलिस थाना कोतवाली
महेन्द्र कानि. 746 पुलिस थाना कोतवाली
विजय कानि. 873 पुलिस थाना कोतवाली


