Hometrendingबीकानेर के कपिलमुनि सरोवर और बूंदी की रामसागर झील का होगा सौन्दर्यीकरण,...

बीकानेर के कपिलमुनि सरोवर और बूंदी की रामसागर झील का होगा सौन्दर्यीकरण, 35 करोड़ रुपए होंगे खर्च

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बीकानेर के श्रीकोलायत स्थित कपिलमुनि सरोवर और बूंदी के हिण्डौली स्थित रामसागर झील का स्वरूप निखरेगा। राज्य सरकार दोनों स्थलों का जीर्णोंद्धार और सौन्दर्यीकरण कराएगी। इससे यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 35 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, कपिल सरोवर के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण के साथ इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जल उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 20 करोड़ रुपए व्यय होंगे। बूंदी की रामसागर झील के सौन्दर्यीकरण के साथसाथ साइकिल ट्रैक एवं पार्क का निर्माण भी होगा। इसमें 15 करोड़ रुपए की लागत आएगी। आपको बता दें कि सीएम गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में घोषणा की गई थी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular