Friday, May 15, 2026
Hometrendingअमरीका के प्रायोजित फेलोशिप कार्यक्रम के लिए आकांक्षा गोस्वामी का चयन, भारत...

अमरीका के प्रायोजित फेलोशिप कार्यक्रम के लिए आकांक्षा गोस्वामी का चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जयपुर की मीडिया एक्सपर्ट और बॉलीवुड में कार्य कर चुकी आकांक्षा गोस्वामी का चयन अमरीका सरकार द्वारा प्रायोजित यंग लीडर्स एशियन प्रोफेशनल फेलो प्रोग्राम के लिए किया गया है। 8 मई से 9 जून तक अमेरिका के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले इस विशेष प्रोग्राम के लिए वे देशदुनिया से चयनित कुल 16 प्रतिभागियों में से एक हैं। अमरीका सरकार के विदेश विभाग द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में अमेरिका, भारत के अलावा और एशियन देशों के पेशेवरों और युवा प्रतिभागी भी शामिल हो रहे हैं।

आकांक्षा गोस्वामी ने बताया कि इस कार्यक्रम के ज़रिए अमरीकी विधायी और राजनीतिक प्रक्रिया को समझने, सार्वजनिक और नागरिक समाज संस्थानों में शासन के सिद्धांतों और प्रथाओं का अन्वेषण करने, अमरीकी समाज, संस्कृति और लोगों की गहरी समझ हासिल करने के साथ ही एकदूसरे देशों के मीडिया, समाज, संस्कृति को समझने का अवसर मिल सकेगा।

कार्यक्रम प्रबंधों का द्वारा जारी चयन पत्र में बताया गया कि इस प्रोफेशनल फेलो प्रोग्राम के बाद प्रतिभागियों को स्वयं के देश में सुशासन बढ़ाने, सिविल सोसाइटी को मजबूत करने और लोकतांत्रिक संस्थानों का संरक्षण करने का भी मौक़ा मिल सकेगा। ये प्रतिभागी भारत और दूसरे देशों में वहां की सरकार और सिविल सोसाइटी के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में भी काम कर सकेंगे। आकांक्षा अमेरिका के लिए 8 मई को प्रस्थान करेंगी और वॉशिंगटन डीसी, ओहायो के अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिष्‍ठानों के संग अपने अनुभव बांटेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!