Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingजन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट : गजेंद्र को पहला, महेंद्र को दूसरा और...

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट : गजेंद्र को पहला, महेंद्र को दूसरा और जितेंद्र को मिला तीसरा पुरस्‍कार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में पहले दिन सोमवार को सवाई माधोपुर जिले के गजेन्द्र को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए की राशि मिली। जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के तहत प्रदेश के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वीडियो प्राप्त हो रहे हैं और लोग विशेषकर युवा वर्ग बढ़-चढ़ कर इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं। कॉन्टेस्ट में नागौर के महेंद्र को दूसरा स्थान मिला जिसमे उन्हें 50 हजार रुपए की धन राशि मिली। इसी प्रकार जालोर के जितेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त की। साथ ही प्रदेश के 100 प्रतिभागियों ने 1000 रुपए (प्रत्येक ने) के साथ प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि सरकारी योजनाओं को प्रदेश के हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के संकल्प को साकार करते हुए राज्य सरकार ने यह अभिनव प्रतियोगिता आयोजित की है।

प्रतिभागी इस कांटेस्ट में #JanSammanJaiRajasthan के साथ वेबसाइट jansamman.rajasthan.gov.in पर पंजीकरण फॉर्म भरें, दिए गए फॉर्म में लिंक सबमिट करें और सबमिट बटन दबाएं। यह प्रतियोगिता 6 अगस्त तक चलेगी सभी इच्छुक प्रतिभागी अपने वीडियो बना कर पोस्ट कर सकते हैं। प्रतिभागी प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए पात्रता मानदंडों को पूरा करें और हर दिन शानदार पुरस्कार जीतने का मौका पाएं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!